जैसलमेर अपनी सुनहरी रेत और किलों के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन यहाँ का असली जादू इसकी गलियों में छिपे स्वाद में है। अगर आप 'Desi Discoveries' के साथ जैसलमेर की यात्रा पर हैं, तो इन 4 जगहों पर जाना आपके लिए अनिवार्य है:
1. हनुमान चौक की सुबह और 'प्रभु टी स्टाल'
जैसलमेर की सुबह अगर हनुमान चौक पर प्रभु जी की चाय के साथ न हो, तो अधूरी है। यहाँ की कड़क चाय के साथ मिलने वाली दूध-फिनी और रात के समय मिलने वाला कढ़ाई का गाढ़ा दूध आपकी थकान मिटा देगा।


Discovery: यहाँ की चाय का स्वाद और प्रभु जी का सेवा भाव बेमिसाल है।
2. गोपा चौक का चटपटा नाश्ता: राधे राधे नमकीन भंडार
किले के मुख्य द्वार के पास स्थित यह दुकान सुबह-सुबह गर्मागर्म मिर्ची बड़ा, कोफ्ता, और प्याज कचौरी की खुशबू से महकती रहती है। इनका ब्रेड बड़ा भी बहुत ही स्वादिस्ट है।


Must Try: इनका तीखा और चटपटा मिर्ची बड़ा।
3. बज्जू भा की 'डॉक्टर लस्सी' (Gopa Chowk)
जैसलमेर की गर्मी में अगर कुछ राहत देता है, तो वह है 'डॉक्टर लस्सी'। गोपा चौक के पास स्थित इस दुकान के ओनर बज्जू भा अपने खास अंदाज और प्यार के लिए जाने जाते हैं। 100 रुपये के गिलास में आपको काजू, बादाम, पिस्ता और गुलकंद से भरपूर शाही लस्सी मिलती है।


Specialty: यह सिर्फ लस्सी नहीं, एक 'एनर्जी ड्रिंक' है!
4. 100 साल पुरानी विरासत: धनराज राणमल भाटिया स्वीट्स
भाटिया मार्केट की ओर बढ़ते ही आपको दिखेगी यह ऐतिहासिक दुकान। यहाँ जैसलमेर की सिग्नेचर मिठाई "घोटुवा" मिलती है। इसके अलावा यहाँ की केसर जलेबी और पेड़ा भी लाजवाब है।


Heritage: यह दुकान करीब 100 साल पुरानी है और आज भी पुराने स्वाद को संजोए हुए है।
यात्री गाइड (Quick Links):
प्रभु टी स्टाल:
हनुमान चौक, जैसलमेर राधे राधे नमकीन भंडार:
गोपा चौक, जैसलमेर डॉक्टर लस्सी:
गोपा चौक, जैसलमेर धनराज राणमल भाटिया स्वीट्स:
भाटिया मार्केट, जैसलमेर
जब भी आप स्वर्ण नगरी जाएँ, इन जगहों पर जाना न भूलें और अपनी Desi Discoveries हमारे साथ साझा करें!